चीन में है दुनिया की सबसे खतरनाक कॉफी शॉप

चीन के दक्षिण-पूर्वी फ़ुज़ियान प्रांत में गुओकी क्लिफ कॉफी यानी ऊंची चट्टान पर बनी कॉफी शॉप को दुनिया का सबसे खतरनाक कैफे में गिना जा सकता है। गुओकी क्लिफ कॉफी नाम का यह अनोखा कैफे अपने ग्राहकों को ऊंची चट्टान पर बैठकर कॉफी पीने का मौका देता है। यह जगह गरजती लहरों से लगभग 60 मीटर ऊपर है।

चीन में है दुनिया की सबसे खतरनाक कॉफी शॉप

इस जगह से खूबसूरत नज़ारे का आनंद तो लिया जा सकता है मगर फ़ुज़ियान प्रांत में क्लिफ कॉफी की चुस्कियां लेते समय खुद को पूरी तरह से शांत और सहज रखना आसान नहीं। यह समुद्र तल से लगभग 60 मीटर ऊपर एक सीधी चट्टान की दीवार पर बना है, और यह कैफे गर्व से खुद को दुनिया का सबसे खतरनाक कैफे बताता है।

यह कैफे 2004 से एक ऊंची चट्टान के किनारे बना हुआ है, और हाल ही में तब वायरल हुआ जब इस खूबसूरत जगह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।

गुओकी क्लिफ कॉफी में मूल रूप से नट और बोल्ट के साथ चट्टान पर लगे आयताकार प्लेटफॉर्म होते हैं, जिनका इस्तेमाल ग्राहकों के बैठने के लिए किया जाता है। कैफे तक पहुंचने के लिए टूरिस्ट को पहले करीब 30 मिनट तक एक वाया फेराटा ट्रेल पार करना पड़ता है, जिसके बाद उन्हें एक इंस्ट्रक्टर की देखरेख में रस्सी के सहारे प्लेटफॉर्म पर उतारा जाता है।

टूरिस्ट की बहुत ज़्यादा दिलचस्पी को देखते हुए, क्लिफ कॉफी के फाउंडर ने इस बात पर ज़ोर दिया कि पहले से रिज़र्वेशन ज़रूरी है और लोग स्टाफ की देखरेख के बिना रस्सी के सहारे प्लेटफॉर्म पर नहीं उतर सकते।

यहां एक कप कॉफी की कीमत 398 युआन है जो भारतीय मुद्रा में करीब पांच हज़ार होती है। हालांकि कैफे के मालिक का कहना है कि इस कीमत में ज़रूरी इंश्योरेंस, प्रोफेशनल इक्विपमेंट का किराया और उन्हें नीचे उतारने वाले इंस्ट्रक्टर की फीस शामिल है। इसके अलावा, वहां बैठने की कोई टाइम लिमिट नहीं है। एक बार जब आप प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाते हैं, तो आप जब तक चाहें वहां रह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *