घटते पारे के साथ बदलने लगा है सुबह शाम का मौसम

जाते मौसमों के मानसून ने इस बार गुलाबी ठण्ड का एहसास अक्टूबर की शुरुआत से ही करा दिया था। मौसम विभाग के मुताबिक़ उत्तर भारत में अब सर्दी की आमद के साथ तापमान कम होना शुरू हो गया है। शाम के घाटे तापमान से हल्की सर्दी का माहौल बनने लगा है।

घटते पारे के साथ बदलने लगा है सुबह शाम का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा में अगले दो दिनों तक कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही कर्नाटक, महाराष्ट्र,केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, असम में आज तेज बारिश के आसार हैं।

सुबह और शाम में हल्की ठंडी हवा का एहसास हो रहा है। इस सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान घटकर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून विदा होने के अंतिम चरण मे हैं। कई राज्यों से अगले सप्ताह तक मानसून की पूरी तरह वापसी की संभावना है।

मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी के ऊपर नया चक्रवातीय दबाव केंद्र बन रहा है जबकि अरब सागर में भी कर्नाटक व कोंकण तट के बाद नया चक्रवातीय क्षेत्र बनने का अनुमान है। ऐसे में अगले सप्ताह कुछ राज्यों में बारिश की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *