कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज चुना जायेगा नया चेहरा

कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए आज छठी बार चुनाव हो रहा है। इस बीच भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गाँधी सहित बाक़ी भागिदार कर्नाटक के बेल्लारी के संगनाकुल्लू कैंप में मतदान करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज चुना जायेगा नया चेहरा

ये मुक़ाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है। वोटिंग सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगी और 19 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे आएंगे।

अध्यक्ष पद के मतदान में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य पार्टी मुख्यालय के पोलिंग बूथ में मतदान करेंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि राहुल गांधी सहित तकरीबन 40 अन्य लोग संगनाकल्लू कैप में मतदान करेंगे। इस मतदान के चलते 17 अक्तूबर को भारत जोड़ो यात्रा को विश्राम दिया गया है। ताकि, यात्रा में हिस्सा ले रहे लोग अपना वोट डाल सके।

अध्यक्ष पद के चुनाव का सारा कार्यभार देख रहे केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री नेजानकारी दी है कि एआईसीसी में भी एक बूथ बनाया जाएगा। इस बूथ में वरिष्ठ नेताओं सहित सीडब्ल्यूसी के सदस्य और अन्य प्रदेश के नेता एआईसीसी में अपना वोट दाल सकते हैं।

इससे पूर्व कांग्रेस के 137 वर्ष के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। इस बार फिर अध्यक्ष पद के लिए 22 वर्षों के बाद फिर चुनाव हो रहा है।

वर्ष 1939 में पी. सीतारमैया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बीच मुकाबला हुआ था जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीत हुई थी।
वर्ष 1950 में पुरुषोत्तम दास टंडन और आचार्य कृपलानी के बीच मुकाबले में पुरुषोत्तम दास टंडन की जीत हुई थी।

वर्ष 1977 में देवकांत बारुआ के त्यागपत्र के कारण कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ था। इस चुनाव में के ब्रह्मानंद रेड्डी, सिद्धार्थ शंकर रे और डॉ़ कर्ण सिंह के बीच मुक़ाबला था। जिसमे ब्रह्मानंद रेड्डी विजयी हुए थे।

वर्ष 1997 में पांचवी बार होने वाले चुनाव में सीताराम केसरी, शरद पवार और राजेश पायलट के बीच मुक़ाबला हुआ जिसमे सीताराम केसरी जीते।

वर्ष 2000 में हुए विधानसभा चुनाव में सोनिया गांधी और जितेंद्र प्रसाद के बीच होने वाले मुकाबले में सोनिया गांधी विजयी हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *