दुनिया के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे देश हैं कनाडा, जापान और लक्जमबर्ग

शिक्षा प्रणाली और गुणवत्ता का मूल्यांकन करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन एरुडेरा (Erudera) ने दुनिया के सबसे अधिक शिक्षित देशों की सूची जारी की है।

दुनिया के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे देश हैं कनाडा, जापान और लक्जमबर्ग

इस सूची के मुताबिक़ दुनिया में सबसे अधिक शिक्षित लोग कनाडा में हैं इस कारण एरुडेरा ने इस देश के सबसे पढ़े लिखे देशों की गिनती में पहला नंबर दिया है।

सूची के अनुसार जापान दूसरे स्थान पर है, जबकि यूरोपीय देश लक्जमबर्ग को इस फेहरिस्त में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

पढ़े लिखे देशों की सूची में आने वाले अन्य नामों में दक्षिण कोरिया, इज़राइल, यूएसए, आयरलैंड, यूके, ऑस्ट्रेलिया और फिनलैंड शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार इज़राइल दुनिया का पांचवा सबसे अधिक शिक्षित देश है, जिसकी आधी आबादी के पास स्नातक की डिग्री है।

इरोडेरा के अनुसार इन सभी देशों में दुनिया के अन्य देशों की तुलना में बेहतर जीडीपी दर है, सरकारें शिक्षा के लिए अधिक बजट आवंटित करती हैं और बेरोजगारी दर बहुत कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *