कॉमिक अंदाज वाली सिरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद भरपूर लोकप्रियता पा रहा है। नेटवर्क मार्किटिंग की हकीकत से रूबरू कराता यह ट्रेलर करोड़पति बनने की ट्रिक्स पर बड़े ही मजाकिया अंदाज में किया गया तंज़ है।
‘द पिरामिड स्कीम’ का ट्रेलर आम इंसान और उसके सपनों के बीच आकर पैसा लूट ले होने वाले जालसाज़ों की कहानी है। कोई ऐसा कारोबार जो फटाफट सपनों को पूरा करने वाला रास्ता सुझा दे- बस यही है- ‘द पिरामिड स्कीम’ की कहानी।
‘द पिरामिड स्कीम’ की कहानी में वही किरदार है जो नेटवर्क मार्केटिंग के बहाने इस दुनिया में दाखिल होते हैं। इनमे कोई मजबूरी से तो कोई चकाचौंध से प्रभावित होकर इस दुनिया में प्रवेश करता है।
ट्रेलर में पिता से अपने बिजनेस के लिए पैसे मांगने वाले लड़के को पिता पैसे देने से इंकार करते हैं। वही इस कहानी में एक बिजनेसमैन भी है, जो नेटवर्क मार्केटिंग के ज़रिए लोगों को सपने दिखाता है।
ट्रेलर रिलीज से चार दिन पहले ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया था। ‘द पिरामिड स्कीम’ अगले हफ्ते 05 जून 2026 को अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर आ रही है। ‘द पिरामिड स्कीम’ का निर्माण श्रेयांश पांडे ने जबकि निर्देशन आशीष आर शुक्ला और श्रेयांश पांडे ने मिलकर किया है। अक्षेंद्र मिश्रा ने इसकी कहानी लिखी है।
इस वेब सिरीज़ में परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी, शेखर सुमन और अंजन श्रीवास्तव के अलावा अल्फिया जाफरी, आशीष राघव, अखिलेन्द्र मिश्रा, स्मिता बंसल, विजय कुमार, इंद्रेश मलिक, रवि बहल, सुशांत सिंह, सोनल झा और सदानंद पाटिल जैसे बेहतरीन कलाकार भी नजर आने वाले हैं।