आज से शुरू हो रहे राष्ट्रीय युवा महोत्सव की थीम है “विकसित युवा – विकसित भारत”

कर्नाटक के हुबली में आज 12 जनवरी से राष्ट्रीय युवा उत्सव का का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। ये महोत्सव 16 जनवरी तक चलेगा। इस आयोजन में कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा उत्सव आयोजित किया जाता है।

आज से शुरू हो रहे राष्ट्रीय युवा महोत्सव की थीम है "विकसित युवा - विकसित भारत"

राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में देशभर से तकरीबन तीस हजार युवा शामिल हो रहे हैं। स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसरआयोजित इस कार्यकर्म पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है। हमें उम्मीद है कि सशक्त होने के साथ ही युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भारत का 26वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव होगा। 12 से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में आयोजित इस महोत्सव की इस वर्ष की थीम है “विकसित युवा – विकसित भारत”।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत के पांच पारंपरिक खेल जिनमे मलखम, योगासन, कलारेपट्टू, थंगटा और गटका को महोत्सव में शामिल किया जाएगा, ताकि लोगों को उनके बारे में पता चल सके और वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल बन सकें।

यह भारत का 26वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव होगा। 12 से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में आयोजित इस महोत्सव की इस वर्ष की थीम है “विकसित युवा – विकसित भारत”। यह दिन देश के युवाओं के लिए मनाया जाता है, और उन्हें विवेकानंद के विचारों और दर्शन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

भारत सरकार द्वारा वर्ष 1984 में इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया था। 1985 से प्रति वर्ष देश 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मना रहा है। स्वामी विवेकानंद के भाषण, उनकी शिक्षाएं और उद्धरण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। युवा दिवस की थीम, महत्व, भारत में कार्यक्रमों की समय-सारणी यहां देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *