विवाद ने दीपिका पादुकोण के ‘बेशर्म रंग’ गाने को बना दिया नंबर वन

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को अब विवादों के लिए भी याद किया जायेगा। इन सबके बीच मीडिया फर्म ऑरमैक्स ने अपनी नई लिस्ट जारी की है, जिसमें बेशर्म रंग पसंदीदा गाने की लिस्ट में पहले नंबर पर जगह बनाने में सफल रहा है।

विवाद ने दीपिका पादुकोण के ‘बेशर्म रंग’ गाने को बना दिया नंबर वन

फिल्म के इस में दीपिका के बिकिनी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद अभी भी जारी है जबकि फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी बॉयकॉट बॉलीवुड की चर्चा जोरों पर है।

ऑरमैक्स मीडिया द्वारा जारी रिलीज के मुताबिक़ सबसे पसंदीदा गानों की लिस्ट में पहले नंबर पर पठान फिल्म का गाना बेशर्म रंग है। वहीं यूट्यूब पर इसे 199 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फिल्म ब्रह्मास्त्र का गाना केसरिया है।

तीसरे नंबर पर एक बार फिर से शाहरुख और दीपिका की फिल्म पठान का गाना झूमे जो पठान है। चौथे नंबर पर वरुण धवन की फिल्म भेड़िया का अपना बना ले गाना है। जबकि पांचवे नंबर पर किंग और नताशा बी का गाना मान मेरी जान है। पठान फिल्म के ट्रेलर को 1 दिन में ही 36 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *