कंधार हाईजैकपर बनी सीरीज ‘आईसी 814’ की दास्‍तान

ओटीटी सीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अनुभव सिन्‍हा की ओटीटी डेब्‍यू, साल 1999 के उस प्लेन हाईजैक की सच्ची कहानी है जिसने जाती सदी की दहला देने वाली इबारत से सारी दुनिया को खौफ से रूबरू कराया था।

कंधार हाईजैकपर बनी सीरीज 'आईसी 814 की दास्‍तान

लगभग तीन मिनट का यह ट्रेलर भारत के विमानन इतिहास की सबसे खौफनाक सच्ची कहानी पर आधारित है।अनुभव सिन्हा द्वारा बनाई कंधार हाईजैक की इस वेब सीरीज का ट्रेलर आज यानी सोमवार, 19 अगस्‍त को रिलीज कर दिया गया है।

ट्रेलर के साथ ही ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ सीरीज की रिलीज डेट भी आ गई है। अनुभव की यह वेब सीरीज इसी महीने 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

अनुभव सिन्हा की इस वेब सीरीज का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। तीन मिनट के इस ट्रेलर में नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, विजय वर्मा, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, अरविंद स्वामी, दीया मिर्जा, पंकज कपूर और पत्रलेखा जैसे दिग्‍गज कलाकार अपने अभिनय का लोहा मनवाते नज़र आ रहे हैं।

डायरेक्‍टर अनुभव सिन्हा ने इस मिनी ओटीटी सीरीज के अपना डेब्यू किया है। अनुभव इससे पहले ‘मुल्क’, ‘थप्पड़’, ‘आर्टिकल 17’ और ‘भीड़’ जैसी फिल्‍में बना चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *