पीक पर पहुंचा शेयर बाजार

मुंबई 03 अगस्त : वैश्विक स्तर के मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर अधिकांश दिग्गज कंपनियों में जबरदस्त लिवाली के बल पर घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी में रहे और इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 54 हजार अंक की ओर लपकते हुये सर्वकालिक रिकार्ड उच्चतम स्तर 35823.36 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 245.60 अंकों की उछाल के साथ 16 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुये 16130.75 अंक पर रहा।

पीक पर पहुंचा शेयर बाजार

बीएसई में दिग्गज कंपनियों की तुलना में मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली सुस्त रही जिससे बीएसई का मिडकैप 0.19 प्रतिशत बढ़कर 23374.21अंक पर और स्मॉलकैप 0.23 प्रतिशत उठकर 27134 अंक पर रहा।


निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यात्री वाहनों की बिक्री में तेजी के साथ ही आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से भी बाजार को बल मिला है।


बीएसई में कुल 3376 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1740 हरे निशान में और 1505 लाल निशान में रहे जबकि 131 में कोई बदलाव नहीं हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने के पुख्ता संकेंत मिलने के बल पर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यात्री वाहनों की बिक्री में तेजी के साथ ही आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से भी बाजार को बल मिला है।

बीएसई में शामिल धातु समूह में 0.08 प्रतिशत की गिरावट का छोड़कर शेष सभी समूह बढ़त में रहे जिसमें ऑटो 1.59 प्रतिशत, बैंकिंग 1.56 प्रतिशत, वित्त 1.49 प्रतिशत, एफएमसीजी 1.61 प्रतिशत, टेक 1.39 प्रतिशत और आईटी 1.25 प्रतिशत प्रमुख रूप से शामिल है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिश्रित रूख देखा गया। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.41 प्रतिशत और जर्मनी का डेक्स 0.14 प्रतिशत की बढ़त में रहा जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.47 प्रतिशत, जापान का निक्केई 0.50 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.16 प्रतिशत की गिरावट में रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *