ट्रेलर के साथ फिल्म 83 की रिलीज़ डेट भी सामने आई

कबीर खान के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही अब फैन्स का इंतजार भी खत्म हो गया है। यह फिल्म 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेटर व भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे जबकि दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगी।

ट्रेलर के साथ फिल्म 83 की रिलीज़ डेट भी सामने आई

इस फिल्म का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म के ट्रेलर के साथ ही इसकी रिलीज डेट भी आ गई है। रणवीर सिंह ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फिल्म ’83’ के ट्रेलर के आने की जानकारी अपने फैन्स के साथ शेयर की है। फिल्म की कहानी 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में हुई भारत की जीत की कहानी पर आधारित है। इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव थे, जिनकी कप्तानी में भारत ने विश्व कप में शानदार जीत हासिल की थी।

इस फिल्म की घोषणा साल 2019 में ही की गई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसकी शूटिंग को स्थगित करना पड़ा था। वैसे तो पहले यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स को रिलीज डेट को स्थगित करना पड़ा और अब जाकर फाइनली फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *