तमिलनाडु की सत्ता में आने वाले नए चेहरे का असली नाम और पहचान इन दिनों चर्चा में है

टीवीके पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। विजय अभी तक साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार होने के साथ थलापति के नाम से लोकप्रिय थे। हालांकि उनका असली नाम कम ही लोग जानते हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री फिल्मों में नाम कमाने के बाद राजनीति में भी शोहरत पा चुके हैं। आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। टीवीके (Tamilaga Vettri Kazhagam) की ऐतिहासिक जीत ने उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचा दिया है।

बताते चलें कि तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री थलापति विजय का असली नाम ‘जोसेफ विजय चंद्रशेखर’ है। वे एक प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार से आते हैं, जहां उनके पिता मशहूर निर्देशक और मां प्रसिद्ध गायिका हैं।

विजय का जन्म 22 जून 1974 को चेन्नई में हुआ। विजय के कुर्सी सँभालने के बाद अब लोग उनके और उनके परिवार कि बारे में जानने को उत्सुक नज़र आ रहे हैं। इस उत्सुकता में सबसे ऊपर उनका असली नाम जान्ने की चाहत है।

थलापति विजय ने मुख्यमंत्री आने के साथ ही मंच पर ही तीन आदेशों पर हस्ताक्षर करके सियासी दुनिया में एक हलचल मचा दी है। उनके आदेशों के बाद अब हर घर को 200 यूनिट बिजली फ़्री मिलेगी, नशे की समस्या से निपटने के लिए हर ज़िले में विशेष बल के अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल टास्क फ़ोर्स बनाना शामिल है।

वे भारतीय सिनेमा में एक कलाकार रहे हैं, साथ ही वह एक पार्श्व गायक और भारत में कई कंपनियों के लिए एक प्रवक्ता भी रहे हैं। वे विजय के नाम से अधिक प्रसिद्ध हैं। उनके पिता ने उन्हें ‘वेट्री’ फ़िल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने का मौक़ा दिया। बचपन से ही विजय ने सिनेमा को अपना भविष्य बनाया हुआ था।

इस बीच फ़रवरी 2024 में विजय ने राजनीति में औपचारिक रूप से क़दम रखा और अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) की घोषणा की। टीवीके की पहली रैली 27 अक्तूबर 2024 को तमिलनाडु के विल्लुपुरम ज़िले के विक्रवंडी में हुई और यहाँ भारी भीड़ उमड़ी।

विजय का जन्म जिस परिवार में हुआ था, उसका सिनेमा की दुनिया से बहुत ही पुराना नाता रहा है। उनके घर के माहौल में ही कला के साथ अनुशासन का भी अद्भुत संगम देखा जा सकता है। यही कारण है कि इन सब बातों का असर विजय के व्यक्तित्व में भी आया और आज वह न केवल एक सफल अभिनेता हैं बल्कि एक धैर्यवान नेता के रूप में भी उन्होंने खुद को साबित किया है।

विजय के पिता का नाम एस ए चंद्रशेखर है और वह तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहद सफल फिल्म निर्देशक रहे हैं। अपने बेटे विजय को बतौर बाल कलाकार और बाद में मुख्य अभिनेता के रूप में लॉन्च करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

नेता और अभिनेता विजय की मां का नाम शोभा चंद्रशेखर है और वह भी कला के क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं। एक प्रसिद्ध पार्श्व गायिका होने के साथ उन्हें कर्नाटक संगीत में भी महारत हासिल हैं। इसके अलावा विजय के परिवार में उनकी एक छोटी बहन विद्या भी थीं, मगर मात्र दो वर्ष की आयु में उसका निधन हो गया था।

विजय की पार्टी टीवीके ने हालिया विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीती थीं। हालांकि वास्तव में यह संख्या 107 है, क्योंकि पार्टी अध्यक्ष विजय दो सीटों से निर्वाचित हुए हैं और उन्हें एक सीट से हटना होगा। कांग्रेस के सहयोग से विजय गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे। राज्यपाल ने विजय को 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने का निर्देश भी दिया है।

विजय की पार्टी ने अपने प्रतीकों के रूप में समाज सुधारक पेरियार, पूर्व मुख्यमंत्री कामराज, संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर, स्वतंत्रता सेनानी वेलु नच्चियार और गांधीवादी समाजसेवी अंजलाई अम्माल जैसी हस्तियों को प्रमुख स्थान दिया है।

अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन को देने वाले विजय के परिवार के इसी कलात्मक और अनुशासित माहौल ने विजय के व्यक्तित्व और उनके शानदार फिल्मी व राजनीतिक करियर की मजबूत नींव रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *