शांति समझौते के मुख्य बिंदु सामने आने के बाद भी गाजा और फिलिस्तीन के भविष्य का सवाल बरक़रार

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ऐलान किया है कि इजरायल और हमास ने गाजा शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। गाजा समझौते के मुख्य बिंदु सामने आ गए हैं। कैदियों की रिहाई, कब्जे की समाप्ति और विस्थापित लोगों की वापसी, युद्धविराम सबसे पहले लागू होगा और इसके साथ ही कार्यान्वयन की समय-सीमा शुरू होगी।

शांति समझौते के मुख्य बिंदु सामने आने के बाद भी गाजा और फिलिस्तीन के भविष्य का सवाल बरक़रार

पहले चरण में, युद्धविराम शुरू होने के 72 घंटे बाद 20 जीवित इज़राइली कैदियों को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद शहीदों के शवों का आदान-प्रदान चरणों में तब शुरू होगा जब कब्ज़ा करने वाली सेना आवासीय क्षेत्रों और शहरी केंद्रों से हट जाएगी।

सेना की वापसी 24 घंटों के भीतर हो जाएगी। ऐसा होने के बाद 72 घंटों की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें हमास को जीवित बंधकों को रिहा करना होगा। यह रिहाई सोमवार से शुरू होगी।

समझौते में इज़राइल 2,000 से ज़्यादा फ़िलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने पर सहमत हुआ है। इनमे से 250 आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं जबकि 1,700 ऐसे कैदी हैं जिन्हें 7 अक्टूबर 2023 का युद्ध शुरू होने के बाद से गिरफ्तार किया गया है।

युद्धविराम के बाद पहले पाँच दिनों में सहायता सामग्री से भरे कम से कम 400 ट्रक प्रतिदिन प्रवेश करेंगे, और यह संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी। दक्षिणी गाजा से सभी विस्थापित लोगों को गाजा शहर और उत्तरी क्षेत्र में लौटने की अनुमति दी जाएगी।

हालांकि ट्रंप ने इसे युद्ध के स्थायी अंत की दिशा में एक बड़ा कदम कहा है। दूसरी तरफ समझौते में कई चीजें अभी स्पष्ट नहीं हैं और यह सवाल बरकरार है कि गाजा और फिलिस्तीन का भविष्य क्या होगा।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गाजा में युद्धविराम समझौते का स्वागत किया है। लड़ाई को हमेशा के लिए खत्म किए जाने की बात के साथ उन्होंने यह भी कहा कि सभी बंधकों को सम्मानजनक तरीके से रिहा किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *