आरसीबी की लगातार दूसरी जीत ने अनुष्का शर्मा की भी रेटिंग बढ़ा दी है। वह इस समय ख़ुशी से फूली नहीं समां रही हैं। अनुष्का ने हाल में ही एक फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस के साथ इस ख़ुशी को साझा किया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के जश्न में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी शामिल हुईं। याद दिला दें कि फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर यह जीत हासिल की।
इस जीत के साथ आरसीबी ने अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीता। विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करने में अहम भूमिका निभाई और टीम को पिछले साल की चैंपियनशिप को बरकरार रखने में मदद की। फिर हुआ यह कि फाइनल के दौरान अनुष्का सबसे चर्चित चेहरों में से एक बन गईं। इस बीच कैमरे भी लगातार उनकी प्रतिक्रियाओं को साझा कर रहे थे।
कोहली और टीम की जीत के जश्न के बीच, अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में कोहली ने एक टी-शर्ट पहनी हुई थी जिस पर लिखा था, “एक जीत अच्छी लगी, हमने इसे दोबारा कर दिखाया,” जो आरसीबी द्वारा आईपीएल खिताब को सफलतापूर्वक बरकरार रखने का संकेत था। अनुष्का ने तस्वीर के साथ एक लाल दिल वाला इमोजी भी शेयर किया।
आईपीएल ट्रॉफी के साथ इस रोमांटिक फोटो में अनुष्का विराट को माथे पर किस देती नजर आ रही हैं। वहीं विराट आरसीबी की जर्सी पहने हाथ में ट्रॉफी लिए दिखाई दे रहे हैं। कुछ ही मिनटों में फोटो पर 1 मिलियन लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस कमेंट कर रहे हैं कि अनुष्का के पास तो असली ट्रॉफी पहले से है।
गौरतलब है कि आरसीबी ने 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली की नाबाद 58 रनों की पारी की बदौलत जीत हासिल की। मैच के बाद दूसरी जीत का जश्न मनाने के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एक साथ नाचते और जश्न मनाते हुए कई वीडियो सामने आए।
अनुष्का के रिएक्शन के साथ उनके जश्न मनाते वीडियो ऑनलाइन वायरल होने लगे। उन्हें खुशी से हाथ उठाते और अपने आसपास के लोगों के साथ भावुक पल साझा करते हुए देखा गया, जबकि आरसीबी के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ मैदान पर जश्न मना रहे थे।