इन रिलीज़ के साथ सिनेलवर्स के लिए नवंबर का महीना बड़ा ही ख़ास है

सिनेमा के शौकीनों के लिए अगला महीना बहुत ही ख़ास है। इस महीने में कई ऐसे फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं जिनका सिनेलवर्स अरसे से इन्तिज़ार कर रहे हैं।

इन रिलीज़ के साथ सिनेलवर्स के लिए नवम्बर का महीना बड़ा ही ख़ास है

नवंबर में रिलीज़ होने वाली फिल्मों की बात करें तो फरहान अख्तर की 120 बहादुर, और गुस्ताख इश्क सहित कुछ और भी नाम हैं। तो आइए एक नज़र डालते हैं नवंबर में रिलीज होने वाली कुछ ऐसी ही शानदार फिल्मों पर।

यामी गौतम धर और इमरान हाशमी की कोर्टरूम ड्रामा ‘हक’ 7 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम मामले से प्रेरित यह फिल्म धारा 125 के तहत न्याय के लिए एक महिला की लड़ाई की कहानी है।

120 बहादुर की रिलीज़ डेट 21 नवंबर है। यह फिल्म रेजांग ला की वास्तविक लड़ाई पर आधारित है। फरहान अख्तर की बनाई और अभिनीत इस फिल्म में 120 भारतीय सैनिकों के असाधारण साहस को देखा जा सकेगा। इस बहादुरों ने 3000 चीनी सैनिकों से मोर्चा लिया।

अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 भी 14 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में आशीष मेहरा अपनी भूमिका दोहराते हुए नजर आएंगे और रकुल प्रीत सिंह के अलावाआर माधवन कहानी को आगे बढ़ाएंगे। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी यह फील एक सीक्वल है जो आधुनिक रिश्तों की बारीकियों को दर्शाएगा।

मनीष मल्होत्रा ​​की पहली सिनेमाई फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ भी 21 नवंबर को रिलीज़ हो रही है। स्टेज5 प्रोडक्शन के तहत विजय वर्मा और फ़ातिमा सना शेख के रोमांस वाली इस फिल्म से पहले ही दोनों के रूमर्ड रिलेशनशिप की ने इस जोड़ी के प्रति क्रेज़ बढ़ा दिया है।

लव स्टोरीज़ का ज़मान कुछ लौटने लगा है और इसी क्रम में ‘तेरे इश्क में’ की रिलीज़ डेट 28 नवंबर है। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धनुष और कृति सनोन ने अदाकरी की है। यह फिल्म एकतरफा प्यार के पागलपन और जुनून की कहानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *