उत्तर भारत की गुलाबी सर्दी ने बदला पूरे देश के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली सहित उत्तर भारत में आज से पारा गिरने का अनुमान है। इन इलाक़ों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। हिमाचल- उत्तराखंड सहित कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण शीतलहर चल रही है, जिससे तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। इन सबके बावजूद उत्तर भारत में दोपहर में सूरज निकलने से दिन का मौसम खुशगवार बना हुआ है।

उत्तर भारत की गुलाबी सर्दी ने बदला पूरे देश के मौसम का हाल

विभाग के मुताबिक़ अगले दो दिन में सुबह के वक्त आसमान में धुंध बढ़ सकती है जबकि बाक़ी समय आसमान साफ रहेगा। उत्तर भारत के बदलते मौसम का असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ेगा। आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर वाला मौसम बना रहेगा।


उत्तर भारत के कई राज्यों में धुंध और कोहरा बना हुआ है। इस बीच देश के कुछ राज्यों में बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है।


बदलते मौसम के साथ दिल्ली एनसीआर का प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में है। इसके नतीजे में राजधानी में धुंध है। दिल्ली में AQI 317 मापा गया है जो बहुत खराब श्रेणी को दर्शा रहा है। राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में धुंध और कोहरा बना हुआ है। इस बीच देश के कुछ राज्यों में बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है।

उत्तर भारत के बदले मौसम ने मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में हलकी सर्दी का मौसम बना दिया है। यहाँ रविवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। यहाँ के बालाघाट जिले के मलाजखंड कस्बे में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नर्मदापुरम जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

मौसम विभाग की मने तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ इलाक़ों में गोवा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *