देश में कोविड मरीजों का आंकड़ा सवा लाख के पार

भारत में कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख 25 हजार 28 पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18 हजार 840 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच 43 लोगों की मौत हुई है। इसी बीच अस्पताल से स्वस्थ होकर छुट्टी पाने वाले मरीज़ों की संख्या 16 हजार 104 रही।

देश में कोविड मरीजों का आंकड़ा सवा लाख के पार

मौजूदा आंकड़ों के साथ भारत कुल मरीज़ों की संख्या बढ़कर 4,36,04,394 हो गई। मृतकों की संख्या भी बढ़कर 5,25,386 दर्ज की गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.51 फीसदी है।उपचाराधीन मरीजों की संख्या में एक दिन में 2,693 मामलों की वृद्धि के साथ ये संक्रमण के कुल मामलों का 0.29 प्रतिशत है।

रिपोर्ट के मुताबिक़ संक्रमण की दैनिक दर 4.14 प्रतिशत दर्ज की गयी है। इस बीच स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,29,53,980 हो गयी जबकि मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज हुआ है। टीकाकरण अभियान के तहत कोविड की 198.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *