जापान: पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के दो दिन बाद संसदीय चुनाव

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के दो दिन बाद देश में संसदीय चुनाव हुए। राजधानी टोक्यो की एक रिपोर्ट के अनुसार जापान के संसद के ऊपरी सदन के लिए मतदान पूरा हो गया है।

जापान: पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के दो दिन बाद संसदीय चुनाव

जापानी मीडिया के मुताबिक़ प्रारंभिक परिणाम बताते हैं कि सत्तारूढ़ गठबंधन के पास संसद में बहुमत है। सत्तारूढ़ गठबंधन के ऊपरी सदन में 125 में से 69 से 83 सीटें जीतने की संभावना है।

ऊपरी सदन चुनाव के अंतिम परिणाम कल घोषित किए जाएंगे।पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *