समय की मांग है एक आज़ाद फिलिस्तीनी रियासत- तुर्की के राष्ट्रपति

अंकारा: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन का कहना है कि एक स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी राज्य की स्थापना समय की ज़रूरत है।शांति बहाल करने के लिए तुर्की की तरफ से राजनयिक प्रयास जारी रखने की बात भी कही गई है।

समय की मांग है एक आज़ाद फिलिस्तीनी रियासत- तुर्की के राष्ट्रपति

राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन ने एक बयान में कहा कि वह फिलिस्तीन और इजरायल के बीच चल रहे तनाव को कम करने और संघर्ष को सुलझाने में भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

तुर्की के राष्ट्रपति ने आगे कहा कि 1967 की सीमाओं के अनुसार, यरूशलेम को राजधानी बनाकर भौगोलिक दृष्टि से स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य की स्थापना में अब और देरी नहीं की जानी चाहिए।

राष्ट्रपति तैय्यप, अपने क्षेत्र की समस्याओं की जड़ फ़िलिस्तीन संघर्ष को बताते हैं। उनका मानना है कि इसके समाधान तक शांति संभव नहीं है।

तैय्यप एर्दोगन ने आगे कहा कि ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचना चाहिए जिससे अधिक रक्तपात हो और क्षेत्र में तनाव बढ़े। तुर्की शांति बहाल करने के लिए अपने राजनयिक प्रयास जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *