हमारे घर की लड़कियां ऐसा नहीं करतीं, प्रियंका के मिस वर्ल्ड मुक़ाबले में हिस्सा लेने पर ऐसा था परिवार का रिएक्शन

वर्ल्ड फेम प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जब प्रियंका ने मिस वर्ल्ड पेजेंट में भाग लिया था, तो उन्हें अपने ससुराल की तरफ से जो सुनने को मिला वह इस तरह था-‘हमारी लड़कियां हमारे घर की लड़कियां ऐसा नहीं करती।’

हमारे घर की लड़कियां ऐसा नहीं करतीं, प्रियंका के मिस वर्ल्ड मुक़ाबले में हिस्सा लेने पर ऐसा था परिवार का रिएक्शन

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के करियर की पहली सीढ़ी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मिलने वाली जीत थी।

हालाँकि, मिस वर्ल्ड पेजेंट में भाग लेना उनका निर्णय नहीं था, बल्कि उनकी माँ मधु चोपड़ा ने उन्हें ऐसा करने के लिए मनाया।

हाल ही में एक साक्षात्कार में मधु चोपड़ा ने खुलासा किया कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उन्हें प्रियंका को मनाना पड़ा, उन्हें विश्वास दिलाना पड़ा कि वह ऐसा कर सकती हैं, इसके लिए उन्हें न सिर्फ एक डॉक्टर का कैरियर छोड़ना पड़ा बल्कि ससुराली रिश्तेदारों की मुखालिफत भी झेलनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि प्रियंका को पेजेंट में शामिल होने के लिए राजी करने के बाद उनके ससुराल वालों को मनाना सबसे मुश्किल था।

वह बताती है कि जैसे ही उन्हें पता चला कि प्रियंका मिस वर्ल्ड मुक़ाबले में हिस्सा लेने जा रही हैं, तो उन्होंने कहा- ‘हमारे घर की महिलाएं ऐसा नहीं करतीं।’ बाद में उन्होंने रिश्तेदारों को इस शर्त पर मना लिया कि वह प्रियंका के साथ हर जगह जाएँगी।

उन्होंने कहा कि वह सेना में एक डॉक्टर के रूप में अपनी ड्यूटी करती थीं, लेकिन अपनी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें प्रियंका चोपड़ा के साथ रहने और उनकी देखभाल करने के लिए नौकरी छोड़नी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *