बीता दिन मनोरंजन की दुनिया में ख़ास रहा। खास इसलिए क्यूंकि इस दिन मनोज बाजपेयी का जन्मदिन था और इसी दिन उनकी फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ। इस फिल्म के हवाले से ख़ास बात यह है कि विपुल अमृतलाल शाह और मनोज बाजपेयी पहली बार साथ काम कर रहे है। ‘सनशाइन पिक्चर्स’ के बैनर तले बन रही यह फिल्म एक और इंटेंस ड्रामा होने के संकेत देती है।
ऑफबीट फ़िल्में देने वाले विपुल अमृतलाल शाह एक और दिलचस्प प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, उनकी आने वाली फिल्म के पोस्टर्स सामने आ गए हैं। ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ नाम की इस फिल्म ने का पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर सामने आया। इस पोस्टर के आने के बाद उनके फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखी गई है।
हालाँकि फिल्म के नाम के साथ एक रहस्यमयी सस्पेंस भी नजर आ रहा है। इसमें मनोज बाजपेयी पीछे से नजर आ रहे हैं। वह हाथ में एक सूटकेस लिए कॉरिडोर से गुज़र रहे हैं। साथ ही फिल्म की टैगलाइन कहती है, “अगर मैं फेल हुआ… तो इंडिया फेल हो जाएगा।”
वहीँ एक अन्य पोस्टर में, एक हरी कुर्सी को हाईलाइट किया गया है। इस पर टैगलाइंस लिखी हैं, “इंडिया दिवालिया होने की कगार पर है।”
गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ को चिन्मय मांडलेकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी सुवेंदु भट्टाचार्जी, सौरभ भरत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है। जावेद अख्तर के बोल के साथ, फिल्म का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है। फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ को सनशाइन पिक्चर्स ने प्रस्तुत किया है। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर आशिन ए शाह हैं।