उत्तर भारत की सर्दी का असर दिखा मध्य भारत पर भी

राजधानी दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज़ बदल चूका है। गिरते तापमान सुबह और शाम की ठंड में इज़ाफ़ा कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर में इस सीज़न का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाएं तापमान में और गिरावट लाएंगी जिसका असर दिन के तापमान पर भी पड़ेगा।

उत्तर भारत की सर्दी का असर दिखा मध्य भारत पर भी

उत्तर भारत में गिरते तापमान के साथ मध्य भारत में भी रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन से चार दिनों में विभिन्न राज्यों के तापमान में गिरावट आएगी। इनमें दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार शामिल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक़ उत्तर भारत में अगले दो दिन में कई इलाक़ों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रह सकता है। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली और आस पास का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा।

बदले मौसम में गिरे तापमान और खराब वायु गुणवत्ता के चलते उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में पारा और गिरने से स्मोग का स्तर भी बना रहेगा। इस बीच दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानि एक्यूआई अभी भी ‘खराब’ श्रेणी में बना हुआ है।

बताते चलें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *