अमेरिका में 9/11 मामले की सुनवाई फिर से शुरू करने की तिथि अभी तय नहीं

वाशिंगटन 18 सितंबर : अमेरिकी सैन्य आयोग ने कहा है कि 9/11 आतंकवादी हमलों की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के मामलों की सुनवाई फिर से शुरू करने के लिए कोई नयी तिथि तय नहीं है।

अमेरिका में 9/11 मामले की सुनवाई फिर से शुरू करने की तिथि अभी तय नहीं

आयोग के प्रवक्ता रोनाल्ड फ्लेशविग ने सुनवाई में विलंब को लेकर पूछे जाने पर कहा, “ मेरे पास अभी कोई जवाब नहीं है। न्यायाधीश ने कोई लिखित फैसला नहीं दिया। मैं सुनवाई रद्द किये जाने के आधिकारिक कारणों की जानकारी के लिए प्रयासरत हूं।”

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टोँ के मुताबिक नये सैन्य न्यायाधीश कर्नल मैथ्यू मैक्कल ने ग्वांतानामो में शुक्रवार को संबंधित मामले की सुनवाई रद्द कर दी थी। मामले से जुड़े पांच आरोपियों में किसी एक को कोविड-19 टीका नहीं लगना इसकी वजह बतायी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *