इस बार आयोजित 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक अवॉर्ड 14वें दलाई लामा ने भी जीता है। तिब्बती बौद्ध गुरू दलाई लामा को मिलने वाला यह ग्रैमी अवॉर्ड आखिर किस केटेगरी का है का सवाल हर सुनने वाले के दिमाग़ में आ रहा है।

यह अवॉर्ड दलाई लामा को बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटगिरी में दिया गया है। दरअसल ग्रैमी अवॉर्ड संगीत जगत से जुड़े कलाकारों को दिए जाते हैं। मगर यह पहला ग्रैमी अवॉर्ड दलाई लामा को उनके एक एल्बम ‘स्पोकन वर्ड मेडिटेशंस: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए मिला है।
ग्रैमी अवॉर्ड हर साल रिकॉर्डिंग एकेडमी की तरफ से आयोजित होता है और यह संगीत जगत की सबसे चर्चित हस्तियों को दिया जाता है। दलाई लामा अब के-पॉपर और डायरेक्टर स्टीवन स्पीबर्ग के साथ पहली बार अवॉर्ड जीतने वालों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।
दलाई लामा को जिस ऑडियो एल्बम के लिए ग्रैमी मिला है, उसने दुनिया भर के लोगों को शांति का संदेश दिया है। एल्बम ‘मेडिटेशन: रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ में तिब्बती बौद्ध गुरू के विचारों का संग्रह है। यह एल्बम दुख से उबरने की राह दिखाती है जो करुणा, मन की शांति को बढ़ाने पर विचार साझा किए गए हैं। इसमें म्यूजिक, मेडिटेशन और आध्यात्मिक विचार सभी कुछ शामिल हैं। दलाई लामा की इस ऑडियो एल्बम का मकसद दुनिया भर में सद्भाव और खुशहाली को बढ़ाना है।
बताते चलें कि 6 जुलाई 1935 को तिब्बत के एक गांव में जन्मे दलाई लामा तिब्बत से दूर कई वर्षों से भारत में ही निवास कर रहे हैं। उनका निवास भारत के धर्मशाला में है। हॉलीवुड के चर्चित एक्टर रिचर्ड गेरे उनके शिष्य हैं। वह अक्सर धर्मशाला में दलाई लामा से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। इसके अलावा भी कई हॉलीवुड हस्तियां उनके विचारों से प्रभावित हैं।
