बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर (ISWOTY) के छठे संस्करण के लिए नामांकित खिलाड़ियों की घोषणा पहली फरवरी, 2026 को कर दी गई है।

भारतीय खेल जगत में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने करने वाले बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर के छठे संस्करण के लिए नॉमिनीज़ का एलान कर दिया गया है।
छठे संस्करण के लिए पांच प्रमुख एथलीटों को नामांकित किया गया है:
दिव्या देशमुख (शतरंज): भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर और 2025 विश्व कप चैंपियन।
हरमनप्रीत कौर (क्रिकेट): भारतीय कप्तान, जिनकी कप्तानी में भारत ने 2025 आईसीसी महिला विश्व कप जीता।
स्मृति मंधाना (क्रिकेट): भारतीय टीम की उप-कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज।
सुरुचि सिंह (शूटिंग): 10 मीटर एयर पिस्टल की उभरती हुई खिलाड़ी, जिन्होंने 2025 विश्व कप में लगातार चार स्वर्ण पदक जीते।
ज्योति याराजी (हर्डल्स): 100 मीटर बाधा दौड़ की राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक और दो बार की एशियाई चैंपियन।
बताते चलें कि इस सम्मान के ज़रिये वर्ष 2025 में भारतीय खेल जगत में महिलाओं के योगदान और देश में खेल से जुड़ी सभी महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है।
बीबीसी ने पहली बार एक ग्रैंड जूरी बनाई है, जो विजेताओं का फ़ैसला करेगी। इस ग्रैंड जूरी में टेनिस स्टार लिएंडर पेस, लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज और पैरा एथलीट दीपा मलिक शामिल हैं।
इसके लिए बीबीसी द्वारा चुने गए एक पैनल के माध्यम से इन पांच भारतीय महिला खिलाड़ियों की सूची बनाई गई है। जूरी में देश भर के कुछ सबसे अनुभवी और प्रतिष्ठित खेल पत्रकार सहित विशेषज्ञ और लेखक शामिल हैं।
