दुल्हन बारात के साथ पहुंची दूल्हे के घर

हरियाणा राज्य में एक दुल्हन अपने रीति-रिवाजों को बदलते हुए घोड़े पर सवार होकर दूल्हे के घर पहुंच गई।

दुल्हन बारात के साथ पहुंची दूल्हे के घर

हरियाणा की प्रिया ने उस समय सारी दुनिया को हैरान होने का मौक़ा दे दिया जब वह दुल्हन बन सेहरा पहने और हाथ में तलवार लिए घोड़े पर सवार होकर दूल्हे के घर पहुंची। इतना ही नहीं इस बरात में उसके साथ उसके पिता, मां और अन्य रिश्तेदार भी थे।

प्रिया के पिता ने कहा कि वह भी इस भ्रम को तोड़ना चाहते थे कि लड़कियां लड़कों से कमतर होती हैं।

इस बारे में दुल्हन का कहना है कि उसकी बचपन की इच्छा पूरी हो गई है। प्रिया इस बारात ले जानेपर बहुत खुश है। लड़कों के जीवन में यह अवसर आमतौर पर आता है लेकिन प्रिया इसे अपनी खुशकिस्मती बताती है कि उसके माता-पिता ने उसकी परवरिश एक लड़के की तरह की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *