योग्य परिवारों के साथ इन बुजुर्गों को सालाना पांच लाख की राहत देती है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

देश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए केंद्र सरकार की ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ (PMJAY) एक बहुत बड़ा सहारा है। इस योजना के तहत पात्र परिवार को हर वर्ष पांच लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

केंद्र सरकार की इस स्वास्थ्य योजना की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। इस योजना का मकसद कमजोर और गरीब परिवारों को महंगी चिकित्सा लागत से बचाना है। योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन संबंधी जानकारी इस प्रकार है-

इस योजना के अंतर्गत देश भर के हजारों सरकारी और चुनिंदा प्राइवेट अस्पताल पांच लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देते हैं।

ध्यान रहे कि आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता के लिए आवेदक की सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) 2011 के आंकड़ों और राशन कार्ड के आधार पर तय की जाती है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नियम हैं।

ग्रामीण क्षेत्र: कच्चे मकान में रहने वाले, भूमिहीन मजदूर, दिहाड़ी कमाने वाले और अत्यंत गरीब परिवार इसके पात्र हैं।
शहरी क्षेत्र: कूड़ा उठाने वाले, रेहड़ी-पटरी वाले, रिक्शा चालक, दर्जी और अन्य कम आय वाले कामगार इसमें शामिल हैं।
सरकार द्वारा इस योजना का विस्तार करते हुए इसमें बुजुर्गों को भी शामिल किया गया है। इसके तहत देश के 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं, चाहे उनकी पारिवारिक आय कितनी भी हो।
जबकि ऐसे लोग जिनके परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है अथवा टैक्स भरता है या जिनके पास कार या ट्रैक्टर है, वे इस योजना का लाभ नहीं नहीं उठा सकते हैं।

इस योजना का हिस्सा बनने के लिए आधिकारिक बेनेफिशरी पोर्टल (beneficiary.nha.gov.in) पर जाएं या अपने मोबाइल में ‘Ayushman App’ डाउनलोड करें।
यहां आवेदक अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी की मदद से लॉगिन करें।
बाद में अपने राज्य, जिले और आधार नंबर या राशन कार्ड नंबर की मदद से अपना नाम खोजें।
अगर सूची में आवेदक का नाम है तो आधार कार्ड की मदद से e-KYC प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आयुष्मान कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

जो आवेदक ऑनलाइन प्रक्रिया करने में खुद को असमर्थ पाते हैं वह अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या फिर सरकारी अस्पताल के आयुष्मान काउंटर पर जाकर यह कार्ड बनवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *