भारतीय मुसलमानों के लिए आवाज़ उठाने वाले अरब देशों का शुक्रिया- ज़फरुल इस्लाम

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरूल इस्लाम ने एक बार फिर विवादों में घिरते दिख रहे हैं। जफरुल इस्लाम ने एक फेसबुक पोस्ट किया है जिसके बाद बवाल मचा हुआ है।खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, जफरूल इस्लाम ने अपने फेसबुक पर लिखा कि जिस दिन भारत के मुसलमानों ने अरब देशों से अपने जुल्म की शिकायत कर दी जलजला आ जाएगा।

उनके इस बयान पर भाजपा सख्त हो गयी है। इस पर भाजपा ने आरोप लगाया है कि जफरुल इस्लाम भारत की छवि खराब कर रहे हैं।

https://www.facebook.com/khan.zafarul/posts/2642208149383417

भाजपा प्रवक्ता विजय सोनकर शास्त्री ने साफ कहा कि यह लिखना गलत है, झूठ है। भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री इस पर जबाव दें, तुंरत इस्लाम को उनको पद से हटाएं।

ध्यान रहे कि जफरुल इस्लाम ने पोस्ट में लिखा है कि भारतीय मुस्लिमों के साथ खड़े होने के लिए कुवैत का धन्यवाद।

https://www.facebook.com/khan.zafarul/posts/2642191596051739

 

हिंदुत्व विचारधारा के लोग सोचते हैं कि कारोबारी हितों की वजह से अरब देश भारत के मुस्लिमों की सुरक्षा की चिंता नहीं करेंगे, लेकिन वो नही जानते हैं कि भारतीय मुस्लिमों का अरब और मुस्लिम देशों से कैसे रिश्ते हैं।

जिस दिन मुसलमानों ने अरब देशों से अपने खिलाफ जुल्म की शिकायत कर दीए जलजला आ जाएगा। यह पोस्ट 28 अप्रैल की रात को लिखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *