फिल्मों से हो सकता है आतंकवाद, चरमपंथ का सफाया: नकवी

मुंबई। केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारत में फिल्म में पर्यटन केन्द्र बनने की सभी सुविधाएं और संसाधन हैं और फिल्म आतंकवाद तथा चरमपंथ को बेपर्दा करने तथा खत्म करने में एक अहम भूमिका निभा सकती हैं।

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नकवी उद्योगमंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री की तरफ से आयोजित ग्लोबल फिल्म टुरिज्म कनक्लेव को संबोधित कर रहे थे।

 

नकवी ने कहा कि भारतीय फिल्म उद्योग विभिन्न सामाजिक बुराइयों को दूर करने, विभिन्न सामाजिक समस्याओं के खिलाफ माहौल बनाने और साथ ही सामाजिक सुधार कराने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्में सामाजिक, सांस्कृतिक और सुधारवादी मुद्दों पर प्रभावी संदेश देने में सफल रहीं हैं। फिल्म आतंकवादी और चरमपंथ की समस्या को दूर करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *