फिल्म ‘क्रू’ के पोस्टर में तब्बू, करीना और कृति ने बढ़ाया सस्पेंस

फिल्म ‘क्रू’ का पोस्टर सामने आ गया है। इस पोस्टर में जिन तीन हसीन चेहरों के दीदार हो रहे हैं, वो हैं करीना कपूर, कृति सेनन और तब्बू के।

फिल्म 'क्रू' के पोस्टर में तब्बू, करीना और कृति ने बढ़ाया सस्पेंस

करीना ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- चेक-इन करने के लिए रेडी रहिए, क्रू के साथ उड़ान भरने का वक्त आ गया है।

नाम के मुताबिक़ तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘क्रू’ की लेटेस्ट झलक में तीनों एक्ट्रेसेस एयर होस्टेस की भूमिका में नज़र आ रही हैं। इस फिल्म का टीजर पहले ही सामने आ चुका है, टीज़र में शेयर किये गए वीडियो में किसी का भी चेहरा नहीं दिखाया गया था।

आज पोस्टर के साथ इन तीनों एक्ट्रेसेस का लुक भी सामने आ गया है। इन तीनों का परिचय बड़े ही सस्पेंस भरे अंदाज़ में कराया गया है। इसका अंदाजा इन तीनों के किरदार के आगे लिखी गई इबारत से हो रहा है।

रिया कपूर और एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म ‘क्रू’ के पोस्टर को शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा है- चेक-इन करने के लिए रेडी रहिए, क्रू के साथ उड़ान भरने का वक्त आ गया है।’

तीनों एक्ट्रेसेस के पोस्टर्स शेयर करते हुए करीना की तस्वीर के साथ लिखा है- स्टील इट, तब्बू के पोस्टर के साथ लिखा गया है- रिस्क इट जबकि कृति के पोस्टर में लिखा गया है- फेक इट।

बहरहाल टीज़र के बाद आने वाले इन पोस्टर ने दर्शकों के दिल की धड़कनों को बढ़ा दिया है। अब इस कहानी का खुलासा तो फिल्म देख कर ही लगया जा सकता है। बता दें कि इन तीनों के साथ फिल्म में दिलजीत दोसांझ भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *