सीरिया के इदलिब में एक धमाके में 50 से ज़्यादा हताहत व घायल

पश्चिमोत्तरी सीरिया के इदलिब में एक इमारत में, जो विरोधी फ़ोर्से के नियंत्रण में थी, धमाका हुआ जिसमें कम से कम 50 लोग हताहत व घायल हुए।

इस्ना के अनुसार, इदलिब के प्रांतीय रक्षा केन्द्र के संचालक मोहम्मद हाज यूसुफ़ ने तुर्क न्यूज़ एजेंसी अनातोली को बताया कि इदलिब शहर के वादी नसीम मोहल्ले में एक 7 मंज़िला इमारत में धमाके का कारण पता नहीं चल सका, जिसमें कम से कम 15 आम नागरिक हताहत और 40 से ज़्यादा घायल हुए।

 

उन्होंने इस बात की संभावना जतायी कि एक मीज़ाईल कि जिसका स्रोत पता नहीं है, मिंबिज या तल रफ़अत से फ़ायर हुआ हो लेकिन रिपोर्ट मिलने तक इस संभावना की पुष्टि नहीं हुयी थी।

 

हाज यूसुफ़ ने बताया कि इस धमाके में ज़्यादातर बच्चे हताहत हुए हैं और कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुयी है। उन्होंने कहा कि नागरिक रक्षा टीम इमारत के मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हुयी थी।

 

ग़ौरतलब है कि 24 मार्च को इदलिब शहर में एक अस्पताल के निकट हुए बम धमाके में कम से कम 12 लोग हताहत और दसियों अन्य घायल हुए थे।

 

सीरियाई सेना और प्रतिरोध बल, नागरिक रक्षा गुटों की मदद से इदलिब प्रांत के बहुत से गावों व क्षेत्रों को आतंकियों के वजूद से आज़ाद कराने में सफल हुए हैं। इदलिब प्रांत में जिबहतुन नुस्रा आतंकवादी गुट के ख़िलाफ़ सीरियाई सेना और प्रतिरोध बल की सफलता के साथ ही इस प्रांत के रहने वालों ने सीरियाई सेना के अभियान के समर्थन में बहुत बार प्रदर्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *