शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में पहले भाजपा प्रतिनधि के रूप में ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ली। शुभेंदु अधिकारी भाजपा के पहले नेता हैं जिसने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का प्रतिनिधित्व सँभालते हुए शपथ ली।

बीजेपी विधायक दल ने विधानसभा चुनाव के बाद 8 मई को शुभेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना था। इसके बाद उनका मुख्यमंत्री बनना तय था।

शनिवार को ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल आर एन रवि ने शुभेंदु अधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

आयोजन के दौरान भाजपा विधायकों दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, निशीथ प्रामाणिक और क्षुदिराम टुडू ने भी राज्य के मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के करकुली गांव में 15 दिसंबर 1970 को शुभेंदु अधिकारी का जन्म हुआ। वे पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री शिशिर अधिकारी के पुत्र हैं। उन्होंने रवींद्र भारती विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई की और राजनीति को अपना करियर बनाने वाले शुभेंदु अविवाहित हैं।

राजनैतिक करियर की बात करें तो सुवेंदु अधिकारी ने 2007 के नंदीग्राम आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए करीब साढ़े तेन दशक पुराने वाम मोर्चा शासन को समाप्त किया था। लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस में रहने वाले शुभेंदु साल 2020 तक ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सरपरस्ती में उन्होंने दिसंबर 2020 में भाजपा में दाखिला ले लिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, शुभेंदु अधिकारी का राजनीतिक सफर तीन दशक से अधिक का है। उन्होंने कांथी नगरपालिका से साल 1995 में पार्षद के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। अधिकारी तीन बार पार्षद रहे और कांथी नगरपालिका के चेयरमैन भी बने।

शुभेंदु अधिकारी को दो दशक से अधिक का विधायकी का भी अनुभव है। वे दो बार लोकसभा सांसद, तीन बार विधायक और पांच साल तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।

शुभेंदु ने राज्य सरकार में रहकर परिवहन और सिंचाई जैसे मंत्रालय संभाले हैं। वह हुगली रिवर ब्रिज कमीशन के चेयरमैन भी रहे। इसके अलावा उन्होंने हल्दिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष के रूप में औद्योगिक शहर हल्दिया के विकास में अहम भूमिका निभाई है। एग्रीकल्चर रूरल बैंक, कांथी अर्बन कोऑपरेटिव और विद्यासागर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रह चुके शुभेंदु अधिकारी का सहकारिता आंदोलन में भी उनका बड़ा योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *