सर्वोच्च न्यायालय में 5 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ

नई दिल्ली : सर्वोच्च न्यायालय में शुक्रवार को पांच नए न्यायाधीशों ने शपथ ली, जिसके बाद यहां न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है. Supreme

Supreme

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शुक्रवार को शपथ लेने वालों में न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा, न्यायमूर्ति एम.शांतनागोदर, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति एस.अब्दुल नजीर ने शपथ ली. सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के कुल 31 पद हैं. इन नई नियुक्तियों के बाद यहां न्यायाधीशों की कुल संख्या 28 हो गई है.

इससे पहले न्यायमूर्ति कौल मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सिन्हा राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति शांतनागोदर केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति गुप्ता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति नजीर कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्त थे.

www.naqeebnews.com

# Supreme

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *