Pakistan : प्रेयर के दौरान चर्च में घुसते ही हमलावर ने खुद को उड़ाया, फिदायीन हमले में 9 लोगों की मौत, 48 घायल

उन्होंने कहा, ‘एक हमलावर को पुलिस ने गेट पर ही मार गिराया जबिक दूसरा हमलावर आत्मघाती जैकेट पहने चर्च में दाखिल हो गया, जहां उसने खुद को उड़ा लिया.’ डीआईजी पुलिस अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि हमले में दो और हमलावर शामिल थे लेकिन पुलिस द्वारा एक हमलावर को मार गिराए जाने के बाद वे वहां से भाग निकले.

 

उन्होंने बताया कि वहां से भाग निकले आतंकवादियों का पुलिस ने पीछा किया और उन्हें मार गिराया. चीमा ने बताया कि हमले में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 44 अन्य घायल हुए हैं.

अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन तालिबान के आतंकवादी पहले भी ईसाइयों सहित कई अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *