जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में 22 मार्च को होगा छात्रसंघ चुनाव

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। विश्वविद्यालय में 22 मार्च को छात्र संघ के चुनाव होने हैं। इसकी जानकारी चुनाव निकाय चुनाव समिति ने रविवार को दी।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में 22 मार्च को होगा छात्रसंघ चुनाव

शेड्यूल के मुताबिक़ दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव 22 मार्च को होने हैं जबकि इनका परिणाम 24 मार्च को आएगा। जेएनयू के चुनाव चार साल बाद हो रहे हैं। इससे पहले यहाँ वर्ष 2019 में चुनाव हुए थे।

जेएनयूएसयू चुनाव की मतदाता सूची आज शाम तक जारी किये जाने की बात कही गई है इस अस्थायी सूची में सुधार 12 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे के बीच किया जा सकेगा।

जेएनयू चुनाव के लिए नामांकन पत्र 14 मार्च दिन गुरुवार को दोपहर दो से पांच बजे के बीच जारी किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने का समय 15 मार्च दिन शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक है। शनिवार सुबह नौ बजे वैध नामांकन की सूची जारी होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे के बीच नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसी क्रम में उम्मीदवारों की अंतिम सूची शनिवार को दोपहर तीन बजे अधिसूचित होगी।

चुनाव समिति की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाएगी। ये कांफ्रेंस शनिवार को होगी। इस दौरान स्कूल स्तर की सामान्य निकाय बैठकें 17 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित होंगी जबकि विश्वविद्यालय स्तर की सामान्य निकाय बैठकें 20 मार्च, सुबह 10 बजे से शुरू होंगी।

गौरतलब है कि छात्र संघ चुनाव की छात्र लंबे समय से मांग कर रहे थे। इस मांग को देखते हुए लोकसभा चुनाव से पूर्व जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का चुनाव शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *