साइंस फिक्शन फिल्म ‘डिस्क्लोजर डे’ के साथ स्टीवन स्पीलबर्ग ने चार साल बाद वापसी की है। हॉलीवुड डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग की आने वाली फिल्म ‘डिस्क्लोजर डे’ एक बार फिर दर्शकों की जिज्ञासा भरी उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा चार साल बाद निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर सुपर बाउल LX के दौरान आधिकारिक तौर पर जारी किया गया, जिससे यह बड़े मैच के सबसे चर्चित पलों में से एक बन गया। जानकारी के मुताबिक़ यह फिल्म गर्मियों की छुट्टी में रिलीज होगी।
उनकी लेटेस्ट फिल्म डिस्क्लोजर डे 12 जून, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 2022 में आई फिल्म द फेबलमैन्स के बाद, डिस्क्लोजर डे को स्पीलबर्ग की बड़े पर्दे पर वापसी का प्रतीक माना जा रहा है। चार साल के इस अंतराल को 1970 के दशक के बाद उनकी फिल्मों के बीच दूसरा सबसे लंबा अंतराल बताया जा रहा है। इससे पहले उनकी सबसे लंबी फिल्म का अंतराल 1964 में आई फायरलाइट और 1971 में आई ड्यूएल के बीच था।
फिल्म इस विचार पर बनी है कि अगर इंसानों को पता चल जाए कि वे ब्रह्मांड में अकेले नहीं हैं तो क्या होगा। फिल्म का ट्रेलर में एक ऐसी सच्चाई का ज़िक्र है जो सात अरब लोगों से जुड़ी है। सुपर बाउल के दौरान जारी किया गया ट्रेलर कहानी को रहस्यमय लेकिन रोमांचक बनाए रखता है। इसकी शुरुआत एक अखबार की हेडलाइन से होती है जिसे सरकार द्वारा लंबे समय तक छुपाया गया था।
एमिली ब्लंट, जोश ओ’कॉनर, कॉलिन फिर्थ, ईव ह्यूसन और कोलमैन डोमिंगो इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। डिस्क्लोजर डे स्पीलबर्ग की खुद की लिखी कहानी पर आधारित है। इसकी पटकथा डेविड कोएप ने लिखी है, जिन्होंने स्पीलबर्ग के साथ जुरासिक पार्क, वॉर ऑफ द वर्ल्ड्स और इंडियाना जोन्स एंड द किंगडम ऑफ द क्रिस्टल स्कल जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया है। फिल्म का निर्माण क्रिस्टी मैकोस्को क्रीगर और स्पीलबर्ग ने एम्बलिन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है।
इतिहास के सबसे सफल फिल्म निर्माताओं में से एक स्टीवन स्पीलबर्ग ने 37 फीचर फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने अबतक तीन ऑस्कर सहित कई बड़े पुरस्कार जीते हैं। उनकी गिनती सबसे अधिक कमाई करने वाले निर्देशकों में होती है।
