लखनऊ के आठ मार्गों पर चलने वाली ई सिटी के लिए निर्धारित हुए स्टेशन

लखनऊ में चलने वाली ई सिटी बसों के आठ रूटों के लिए स्टापेज तय कर दिए गए हैं। यह पड़ाव शहर के अंदर तय किए गए हैं। अब ये बसें यहां-वहां रुकने के बजाए निर्धारित स्थानों पर ठहरेंगी, जिनका उद्देश्य जाम कम करना और यात्रियों को सुविधा प्रदान करना है।

लखनऊ के आठ मार्गों पर चलने वाली ई सिटी के लिए निर्धारित हुए स्टेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, यह निर्देश सिटी ट्रांसपोर्ट के नए प्रबंध निदेशक द्वारा बुधवार को दिए हैं। जिसके तहत लखनऊ की सड़कों पर दौड़ रहीं सिटी बसों के ठहराव अब सड़कों पर नहीं, बल्कि 40 स्टॉपेजों पर ही होंगे। बताते चलें कि लखनऊ में इस समय 115 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन हो रहा है। इनसे प्रतिदिन 10 से 12 हजार यात्री सफर करते हैं।

शहर में यातायात सुविधा देने वाली इन आठ रूटों की बसों के लिए पड़ाव की सुविधा प्रबंध निदेशक अमरनाथ सहाय पदभार ग्रहण करने के बाद दी। सिटी बसों के ठहराव के लिए उनके द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद बस सुविधा को नियंत्रित और सुचारु किया जा सकेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, प्रबंध निदेशक ने कहा कि यात्रियों को सिटी बसें अब बस शेल्टर पर ही मिलेंगी। जहां बसों के आवागमन के लिए जल्द ही समयसारिणी भी लगा दी जाएगी। इस बारे में डिपो इंचार्ज से लेकर बस ड्राइवर को जिम्मेदार ठहराया गया हैं।

बताते चलें कि अभी तक सिटी बसें सड़कों पर कहीं रोक दिए जाने से यात्री स्टॉपेज पर बसों का इंतजार करते के साथ यातायात बाधित होने का कारण बनती थीं। इस समस्या से छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से यह निर्देश दिया गया है, जिसे हफ्तेभर में दोबारा निरीक्षण के दौरान चेक भी किया जाएगा।

जिन आठ मार्गों की बसों के स्टॉपेज तय किए गए है वह इस प्रकार हैं-
० चौक घंटाकर से नैमिषारण्य
० ट्रांसपोर्टनगर से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा
० शकुंतला विवि से जीपीओ
० बालागंज से कमता बस स्टेशन
० ट्रांसपोर्टनगर से टेढ़ीपुलिया
० सरोजनीनगर से कमता बस स्टेशन
० राजाजीपुरम से देवा रोड अपट्रान
० बालागंज से जीपीओ हजरतगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *