राज्य जहां रिकॉर्ड हुए कोरोना के 500 से कम सक्रिय मामले

नयी दिल्ली 23 फरवरी : देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले 500 से कम रह गये हैं जिनमें से सबसे कम अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और दादरा-नगर हवेली एवं दमन-दीव में चार-चार तथा अरुणाचल प्रदेश में पांच मामले हैं।

इसके अलावा चंडीगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पुड्डुचेरी, सिक्किम, त्रिपुरा और उत्तराखंड में भी कोरोना के सक्रिय मामले 500 से कम हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में गत 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 10,584 नये मामले सामने आये और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 16 हजार से अधिक हो गया है। इस दौरान 13,255 मरीज स्वस्थ हुए जिसे मिलाकर कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ सात लाख 12 हजार 665 हो गयी है। इससे सक्रिय मामलों में भी पांच दिन बाद 2,749 की गिरावट हुई और इनकी संख्या अब एक लाख 47 हजार 306 रह गयी है।

इससे पहले 17 फरवरी को सक्रिय मामलों में कमी हुई थी। पिछले 24 घंटों के दौरान 78 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 56 हजार 463 हो गया।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………….सक्रिय……….स्वस्थ……..मौत

अंडमान-निकोबार–4———4949—–62
आंध्र प्रदेश—— 590——- 881581—7167
अरुणाचल प्रदेश– 5——— 16775—- 56
असम———-1603——–214712—1091
बिहार———- 561——–260147—1536
चंडीगढ़ ——–205——– 20908—–350
छत्तीसगढ़ ——-2998 ——-304355—3806
दादरा- नगर हवेली
दमन-दीव——- 4———– 3396—– 2
दिल्ली——— 1041——– 626086—-10901
गोवा———- 464———-53340—–787
गुजरात——–1732———261281—- 4406
हरियाणा ——-874———-265920——3042
हिमाचल प्रदेश— 227——— 57181——995
जम्मू-कश्मीर —-735———-123236—–1954
झारखंड——– 448———-118103—– 1086
कर्नाटक ——-6080———-930087—– 12299
केरल ———55752——–977012—— 4105
लद्दाख——– 37————9620———130
लक्षद्वीप——-80————215———- 0
मध्य प्रदेश—- 2104———-253763—— 3854
महाराष्ट्र—— 54306———1999982—– 51806
मणिपुर——– 49———— 28818——- 373
मेघालय——- 22————-13784——- 148
मिजोरम——- 21———— 4379——— 10
नागालैंड——12————-12089———-91
ओडिशा——- 625———– 334166——-1914
पुड्डुचेरी ——174———– 38763——– 663
पंजाब——- 3167———–169911 ——- 5769
राजस्थान—– 1206———–315635——- 2785
सिक्किम ——49———— 5948———-135
तमिलनाडु—- 4091 ———-832167——- 12466
तेलंगाना—— 1697——— 294537——–1627
त्रिपुरा ———45———–32962——— 391
उत्तराखंड ——492———94850——-1689
उत्तर प्रदेश—–2366———591787——-8716
पश्चिम बंगाल—3440——– 560219——-10251
कुल———-147306—— 10712665—–156463

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *