स्टार प्लेयर लियोनेल मेसी तीन दिनों के भारत के दौरे पर

अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी इस सप्ताह भारत की यात्रा कर रहे हैं। उनके भारत दौरे को ‘GOAT टूर’ नाम दिया गया है। इस दौरान मेसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली सहित कई मशहूर हस्तियों और कई मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे।

स्टार प्लेयर लियोनेल मेसी तीन दिनों के भारत के दौरे पर

मेसी का भारत दौरा 13 से 15 दिसंबर तक चलेगा। इस तीन दिन के टूर में मेसी कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे। मेसी के इस दौरे को इसलिए भी बेहद खास माना जा रहा है क्यूंकि वह हाल ही में अपने करियर का 48वां खिताब जीतकर फुटबॉल इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल हुए हैं।

मेसी की यह दूसरी भारत की यात्रा है। इससे पहले उनका पहला दौरा 2011 में हुआ था। उस समय अर्जेंटीना ने वेनेजुएला से सॉल्ट लेक में 1-0 से जीत हासिल की थी और उस मैच में मेसी ने निर्णायक भूमिका निभाई थी।

फुटबॉल प्रेमियों के लिए इस टूर को और भी खास बनाने की खातिर टूर के प्रमोटर सतद्रु दत्ता ने इस कार्यक्रम के लिए मेसी के लंबे समय के दोस्त और दिग्गज स्ट्राइकर लुइस सुआरेज और अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता खिलाड़ी रॉड्रिगो डि पॉल को भी शामिल किया है।

दिग्गज खिलाडी अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य मशहूर हस्तियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे। बताते चलें कि मेसी के सार्वजनिक कार्यक्रमों के टिकट ‘डिस्ट्रिक्ट’ एप पर उपलब्ध हैं।

कीमत की बात करें तो अधिकतर शहरों में टिकट की प्रारंभिक कीमत 4,500 रुपए रखी गई है जबकि मुंबई में टिकट की शुरुआती कीमत 8,250 है। राजधानी दिल्ली के लिए इस टिकट की अधिकतम कीमत 82 हजार रुपए तक है।

स्टार हिलाड़ी की लोकप्रियता बात से लगाया जा सकता है कि चारों शहरों में न्यूनतम कीमत वाले टिकट बिक चुके हैं। यह सेलिब्रेशन क्यूंकि जनता के लिए भी है, ऐसे में टिकटों की मांग भी काफी अधिक है। इन टिकटों की प्रारंभिक कीमत हैदराबाद में 1,500 रुपये थी जबकि इस टिकट की अधिकतम कीमत नौ हजार रुपये है। मुंबई की बात करें तो यहाँ टिकट की अधिकतम कीमत 23 हजार रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *