अयोध्या विवाद नहीं सुलझा तो भारत, सीरिया बन जाएगाः श्रीश्री रविवशंकर

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर ने अयोध्या विवाद के बारे में कहा है कि अगर अयोध्या विवाद नहीं सुलझा तो देश, सीरिया बन जाएगा।

पंजाब केसरी के अनुसार रविशंकर ने कहा कि अयोध्या विवाद को अदालत के बाहर ही सुलझाया जाना चाहिए। भगवान राम को किसी दूसरी जगह पैदा नहीं कराया जा सकता। मुसलमानों को राम जन्मभूमि पर दावा छोड़कर मिसाल पेश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को यह बात समझनी चाहिए कि अयोध्या उनका धार्मिक स्थल नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि अदालत से इस मसले का समाधान होना मुश्किल है। अदालत ने फैसला दे भी दिया तो जो पक्ष अदालत में हार जाएगा, वह शुरू में तो इसे स्वीकार कर लेगा पर बाद में विवाद फिर शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *