फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ के प्रीमियर का एलान कर दिया गया है। प्राइम वीडियो की यह फिल्म पद्मश्री पुरस्कार विजेता राज बेगम की कहानी पर आधारित है।

सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज की कहानी प्लेबैक सिंगर की के जुनून की कहानी है जिन्होंने न सिर्फ वहां की महिलाओं को प्रेरित किया बल्कि इंडस्ट्री में एक नई दिशा भी दी।
फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज पदम श्री पुरस्कार विजेता राज बेगम की जिंदगी पर बनी ऐसी कहानी है जो उस समय ख्वाब देखने की हिम्मत करती है जब ख्वाब देखने की मनादी थी। फिल्म में सबा आज़ाद और सोनी राजदान ने शानदार काम किया है।
एक सिंगर की फिल्म हिम्मत, पहचान और साहस को दिखाती यह फिल्म घाटी की खूबसूरत पृष्ठभूमि का नज़ारा भी कराती है। सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज 29 अगस्त को भारत सहित 200 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर प्रीमियर किया जा रहा है।
फिल्म के बारे में मीडिया से बात करते हुए डायरेक्टर दानिश रेनज़ू का कहना है कि यह फिल्म पद्मश्री विजेता राज बेगम को दी गई श्रद्धांजलि है। उनके मुताबिक़, फिल्म उनके संगीत विरासत और भावुक करने वाली उस कहानी को बयान करती है जब समाज में महिलाओं को सामाजिक रूप से बंद कर रखा था।
यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रेजेंटेशन में बनी है। डायरेक्टर दानिश रेनज़ू द्वारा निर्देशित और उनके साथ निरंजन अयंगर और सुनयना काचरू द्वारा लिखित, सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज में सबा आज़ाद और सोनी राज़दान को मुख्य भूमिका में कास्ट किया गया है। दोनों अभिनेत्रियां नूर बेगम के रूप में दो अलग-अलग समयों में नजर आएंगी। इसके अलावा ज़ैन खान दुर्रानी, शीबा चड्ढा, तारुक रैना और लिलेट दुबे भी हैं।
