सेहत पर सटीक नज़र रखने के लिए आ रहा है स्मार्ट ईयररिंग

हाथ में पहनी जाने वाली स्मार्टवॉच या स्मार्ट रिंग अब और भी अपग्रेड होकर आई है। जिन्हे हाथ में इसे पहनना उलझन भरा लगता है, वह अब कानों में स्मार्ट ईयरिंग्स पहन सकेंगे।

Lumia 2 नाम से लॉन्च होने वाले दुनिया के पहले स्मार्ट ईयरिंग्स कलाई के मुकाबले ज्यादा बेहतर तरीके से सेहत को ट्रैक कर सकेंगे। इनकी खासियत यह है कि इनमें बैटरी को यूजर खुद स्वैप कर सकेंगे।

बताते चलें कि दुनिया की पहली स्मार्ट बालियां या ईयररिंग्स Lumia 2 भी वही डिवाइस है मगर यह कान के पीछे रहकर अपना काम कर सकेगी। यह गैजेट किसी कॉफी के बीज जितना छोटा है। पिछले मॉडल को अपग्रेड करते हुए लूमिया हेल्थ ने स्मार्ट ईयरिंग्स बनाए हैं। इसे तैयार करने में जॉन हॉपकिंस और हार्वर्ड जैसे संस्थानों के शोधकर्ताओं ने साथ मिलकर काम किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, इन स्मार्ट ईयरिंग्स का डिजाइन बिलकुल ज्वैलरी जैसा है और इसे देखकर अंदाजा लगा पाना मुश्किल है कि यह किसी तरह का गैजेट है। वही इसकी एक और खासियत इसका डिज़ाइन है। यानी जिनके कानों में छेद नहीं वे भी इसे पहन सकेंगे। साथ ही स्विचबैक टेक्नोलॉजी की मदद से आप इसे अपनी पुरानी बालियों के साथ भी जोड़ सकते हैं।

कान के पीछे होने के कारण इन स्मार्ट ईयरिंगस के सेंसर कलाई की तुलना में कहीं ज्यादा सटीक डेटा देते हैं। दरअसल यहां पर रक्त वाहिकाएं त्वचा के करीब होती हैं और हाथ हिलाने जैसी आम मूवमेंट्स डेटा को प्रभावित नहीं करती।

इनका वजन मात्र एक ग्राम है और यह अब तक का सबसे आराम से पहने जा सकने वाला हेल्थ गैजेट है। यह गोल्ड, सिल्वर और टाइटेनियम फिनिश में उपलब्ध हैं। इन ईयरिंग्स में लगे सेंसर पहनने वाले की नींद, ऑक्सीजन लेवल और यहां तक कि शरीर के तापमान को भी ट्रैक कर सकते हैं। इनका सबसे महत्वपूर्ण फीचर ब्लड फ्लो को मापना बताया जा रहा है, जिससे कई तरह की बीमारियों का समय रहते पता चल सकता है।

लूमिया 2 की बैटरी आसानी से बदली जा सकती है। इनमें से डिस्चार्ज हो चुकी बैटरी को निकाल कर आप दूसरी फुल बैटरी चार्ज पर लगा सकते हैं। वही इसकी एक बैटरी 7 दिनों तक चलती है, जिससे डेटा कैप्चर होना भी जारी रहता है।

स्मार्ट इयररिंग की कीतम कुछ ज़्यादा है मगर इसके उपयोग को देखते हुए बहुत महंगा भी नहीं कह सकते। इस डिवाइस का बेस प्राइस 249 डॉलर यानी करीब 23,500 रुपये महीना है। इसके साथ एक मेंबरशिप लेना जरूरी होगा, जो करीब $10 से $20 प्रति माह की है। अनुमान है कि इसकी डिलीवरी दिसंबर 2026 तक शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *