पटना एयरपोर्ट पर लगे रविशंकर गो बैक के नारे

बिहार के पटना एयरपोर्ट पर भाजपा समर्थक आपस में ही भिड़ गए हैं. यहां रविशंकर प्रसाद और आरके सिन्हा के समर्थकों में झड़प हो गई है.

बता दें कि पटना साहिब से रविशंकर को टिकट मिला है, जबकि आरके सिन्हा भी यहां से उम्मीदवारी की रेस में थे. अभी तक शत्रुघ्न सिन्हा इस सीट से सांसद रहे हैं. पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही सिन्हा के समर्थकों ने उन्हें काले झंडे दिखाते हुए वापस जाओ के नारे लगाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *