याहू की सर्च लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई सिद्धार्थ शुक्ला और करीना ने

साल 2021 के टॉप सर्च सेलेब्स की लिस्ट सर्च इंजन याहू ने जारी की है। इस सूची में टॉप पर दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का नाम है। इस लिस्ट में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों के नाम भी शामिल है।

याहू की टॉप सर्च लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई सिद्धार्थ शुक्ला ने

याहू की टॉप सर्च लिस्ट में टीवी के पॉपुलर दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का नाम शामिल है। सबसे ज्यादा लोगों ने सिद्धार्थ को सर्च किया है वहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का नाम दूसरे नंबर है। तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। कुछ समय पहले ही अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा की रिलीज डेट सामने आई है जिसके चलते एक्टर सुर्खियों में छाए हुए हैं।

याहू की लिस्ट में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फीमेल एक्ट्रेस करीना कपूर हैं। वहीं दूसरी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एक्ट्रेस रहीं कैटरीना कैफ रहीं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर दीपिका पादुकोण और पांचवें नंबर पर आलिया भट्ट का नाम है। सामंथा रुथ प्रभू का नाम इस लिस्ट में दसवें नंबर पर हैं। सामंथा ने इस साल अपनी पर्सनल और प्रोफेसनल लाइफ दोनों को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *