राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने इंडियन नेवी डे पर दी बधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय नौसेना कर्मियों को नौसेना दिवस की बधाई दी है।

राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने इंडियन नेवी डे पर दी बधाई

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने ट्वीट में कहा, ”नौसेना दिवस पर, सभी नौसेना कर्मियों, पूर्व नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई। समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा करने और समुद्र में हमारे हितों की रक्षा करने के अलावा, हमारी नौसेना ने कोविड-19 संबंधित संकटों से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय आपकी सेवा के लिए आभारी हैं।’

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि मैं नौसेना से जड़े सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय नौसेना के अनुकरणीय योगदान पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *