‘मिशन मजनू’ के टीजर में छा गई सिद्धाथ मल्होत्रा की देशभक्ति

सिद्धार्थ मल्होत्रा की अगली फिल्म ‘मिशन मजनू’ का मेकर्स ने टीजर रिलीज किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा देश भक्ति की भावना से भरे नजर आ रहे हैं। टीजर में उनका जबरदस्त एक्शन तारीफ के काबिल है।

'मिशन मजनू' के टीजर में छा गई सिद्धाथ मल्होत्रा की देशभक्ति

मिशन मजनू में सिद्धार्थ का साथ दिया है अभिनेत्री रश्मिका ने। शांतनु बागची के निर्देशन में बनी ‘मिशन मजनू’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट की भूमिका में हैं। टीजर में सिद्धार्थ भारतीय जासूस के रूप में देश के लिए अपना फ़र्ज़ निभा रहे हैं।

इस एक मिनट 20 सेकेण्ड के टीजर में रश्मिका दुल्हन केऔर सिद्धार्थ दूल्हा बने नज़र आ रहे हैं। यह फिल्म आज़ादी की सच्ची कहानियों के इतिहास से 1971 के एक हीरो का दर्शन कराती है। फिल्म में सिद्धार्थ और रश्मिका के अलावा, परमीत सेठी, मीर सरवार और जाकिर हुसैन अहम भूमिका में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *