विश्व एथलेटिक्स संघ की रिपोर्ट में नीरज चोपड़ा का बोलबाला रहा

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की है। नीरज दुनिया के सबसे तेज धावक और पूर्व ओलंपिक चैंपियन उसैन बोल्ट को पछाड़कर साल 2022 में ऐसे एथलीट बन गए हैं, जिन पर सबसे ज्यादा लेख लिखे गए हैं। इस रेस में बोल्ट भी नीरज से पीछे छूट गए हैं।

विश्व एथलेटिक्स संघ की रिपोर्ट में नीरज चोपड़ा का बोलबाला रहा

नीरज चोपड़ा पर इस वर्ष 812 लेख लिखे गए हैं और इस संख्या के साथ उन्होंने विश्व एथलेटिक्स संघ द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट में पहला स्थानपा लिया है। दूसरी तरफ जमैका के स्प्रिंटर एलेन थॉम्पसन-हेराह पर 751 लेख है और उन्हें दूसरा स्थान मिला है। इस स्पर्धा में 100 मीटर स्प्रिंट के विश्व चैंपियन शेली-एन फ्रेजर 698 लेख के साथ तीसरे स्थान पर रहे जबकि 200 मीटर की चैंपियन शेरिका जैक्सन 679 आर्टिकल के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

नीरज के लिए यह वर्ष महत्वपूर्ण रहा। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस वर्ष हिस्सा लिया और रजत प्राप्त किया। कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज नहीं जा सके मगर डायमंड लीग में उन्होंने स्वर्ण पदक पर क़ब्ज़ा किया। ऐसा करने वाले नीरज पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस समय नीरज एशियन गेम्स की तैयारी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि उसेन बोल्टआठ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं और उनपर इस वर्ष 574 आर्टिकल लिखे गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि बोल्ट किसी साल सर्वाधिक आर्टिकल लिखे जाने वाले एथलीट्स में पहले स्थान नहीं पा सके। वर्ष 2017 में संन्यास ले चुके उसेन बोल्ट की लोकप्रियता अभी भी काफी है। बोल्ट 100 मीटर और 200 मीटर स्प्रिंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के अलावा 11 बार के विश्व चैंपियन रह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *