आधार कार्ड को वोटर कार्ड के साथ जोड़ना वैकल्पिक है- केंद्रीय मंत्री

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई लोग ये चर्चा करते नज़र आ रहे हैं कि आधार कार्ड को वोटर कार्ड से लिंक नहीं किये जाने की दशा में वोटर लिस्ट से नाम हटा दिया जाएगा। इसे लेकर जनता में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस भ्रम को दूर किया है केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजुजू ने।

आधार कार्ड को वोटर कार्ड के साथ जोड़ना वैकल्पिक है- केंद्रीय मंत्री

अपनी एक ट्विटर पोस्ट के माध्यम से केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजू ने बताया कि “आधार कार्ड को वोटर कार्ड के साथ जोड़ना बिल्कुल वैकल्पिक है। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो मतदाता सूची से नाम हटाने की कोई संभावना नहीं है।”

पिछले अगस्त से चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं से आधार कार्ड नंबर लेने का कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। बता दें कि यह अनिवार्य नहीं है। आयोग उन लोगों से नंबर ले रहा है जो इसे कराने के इच्छुक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *