लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के लिए जल्द ही श्रेया घोषाल परफॉर्म करने वाली हैं। श्रेया का ‘लेटर्स टू लता दीदी’ के नाम से आयोजित होने वाे प्रोग्राम की शेड्यूल तिथि 7 मार्च 2026 की है।

इस अवसर पर श्रद्धा, जियो वर्ल्ड गार्डन में ‘लेटर्स टू लता दीदी’ नाम के एक म्यूजिकल शो में परफॉर्म करेंगी। श्रेया घोषाल ने इंस्टाग्राम पर भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर के लिए अपनी परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी साझा की है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए श्रेया घोषाल ने लिखा ‘एक आवाज जिसने मेरे बचपन को संवारा, मेरे सपनों और मुझे एक आर्टिस्ट बनाया। एक बहुत ही खास शो के जरिए लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि देने को लेकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।’
इस आयोजन के हवाले से श्रेया घोषाल ने एक प्रेस नोट में कहा ‘म्यूजिक के बारे में जो कुछ भी जनती हूं लता जी उसकी बुनियाद हैं। उनकी आवाज ने मेरे बचपन को आकार दिया है। उनके गानों ने मुझे जीत और दिल टूटने के दौर से गुजारा। अगर मैं आज उनसे बात कर पाती, तो मैं उन्हें बताती कि वह आज भी मेरे गाए हर सुर में जिंदा हैं। ‘लेटर्स टू लता दीदी’ एक फैन की तरफ से उन्हें मेरा लव लेटर है।’
इस आयोजन में ख़ास यह है कि ‘लेटर्स टू लता दीदी’ प्रोग्राम सिर्फ श्रेया घोषाल की परफॉर्मेंस तक ही नहीं है। यहाँ लता मंगेशकर के चाहने वाले वीडियो लेटर भेजकर अपनी वो बातें कह सकते हैं। फैंस यहाँ वह बाटे साझा कर सकेंगे जो वह लता मंगेशकर से तब कहने की चाहत रखते थे जब वह जिंदा थीं।












