पंजाब के मुक्तसर में मुख्यमंत्री बादल पर जूता उछाला, आरोपी हिरासत में

पंजाब के लांबी विधानसभा क्षेत्र के रत्ता खेरा गांव में बुधवार दोपहर चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंका गया। हालांकि जूता उन्हें छूकर गिर गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

prakash

घटना के आरोपी की पहचान गुरबचन सिंह (40) के तौर पर हुई है। वह कट्टरपंथी सिख नेता अमरीक सिंह अजनाला का भाई है। गुरबचन हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

मुक्तसर के एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले ने बताया कि गुरबचन ने बादल की ओर जूता फेंका तो सुरक्षा गार्ड ने उसे रोकने की कोशिश की। गार्ड को लगने के बाद जूता बादल को छूकर गिर गया। मुख्यमंत्री को कोई चोट नहीं आई है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पिछले तीन दिनों से अपने गृह क्षेत्र लंबी के दौरे पर हैं। वह गांवों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं।

 

बुधवार को वह गांव रत्ता खेड़ा में लोगों से एक सभा में रूबरू थे। वह लोगों को संबोधित कर रहे थे ओर इसी दौरान गुरबचन ने उन पर जूता फेंक दिया। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री बादल के बेटे और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के काफिले पर रविवार फाजिल्का के गांव कंधवाला हाजर खां में पथराव हो चुका है।
मुख्यमंत्री बादल के साथ 2014 में भी ऐसी ही घटना हुई थी। तब एक बेरोजगार ने जूता फेंका उनकी ओर फेंका था। बादल उस समय एक राजनीतिक सम्मेलन के दौरान मंच पर थे। हालांकि, जूता मंच से कुछ मीटर दूर जाकर गिरा। बाद में बादल ने युवक को माफ कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *