सपा और BJP वर्कर्स के बीच पथराव, शिवपाल के काफिले पर भी हमला

इटावा : उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के काफिले पर पथराव की खबरें आ रही हैं। Shivpal

Shivpal

शिवपाल के काफिले पर इटावा के जसवंत नगर के कटिया गांव में पत्थर फेंके गए। बता दें कि शिवपाल सिंह यादव जसवंत नगर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

तीसरे चरण के मतदान में इस सीट पर वोटिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि हमले में शिवपाल सिंह यादव घायल हो गए हैं। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिवपाल ने हमले को अपने खिलाफ साजिश बताते हुए कहा कि उनको निशाना बनाकर कुछ अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी की। पुलिस के पहुंचने पर पथराव करने वाले भाग गए।

पथराव की घटना पर इटावा के एसएसपी ने सफाई देते हुए कहा कि बीजेपी और सपा समर्थकों में पत्थरबाजी हुई। उन्होंने बताया कि शिवपाल यादव के सहायक बिट्टू यादव और बीजेपी उम्मीदवार मनीष यादव के साथी एक ग्राम प्रधान के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पथराव की घटना हुई।

राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तीसरे चरण की वोटिंग में अपना मत डालने सैफई पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सपा औक कांग्रेस गठबंधन सत्ता में आ रही है। पहले और दूसरे चरण में हम आगे थे और मुझे भरोसा है कि तीसरे चरण में भी ऐसा ही होगा।

वहीं, उनके भतीजे प्रतीक यादव ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि अंकल शिवपाल सिंह के ऊपर हमले की उन्हें जानकारी नहीं है। अगर ऐसे हुआ है तो यह निंदनीय है।

वहीं, पार्टी में कलह को लेकर प्रतीक ने कहा कि सपा पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। सब एकजुट है। सपा और कांग्रेस गठबंधन ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

www.naqeebnews.com

# Shivpal

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *